भारी बारिश के आगरा में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे. डीएम के आदेश जारी.
भारी बारिश की चेतावनी के बीच आगरा में कल गुरुवार 19 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. आगरा प्रशासन की ओर से इसकी सूचना जारी की गई है.प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं.
आगरा में 17 व 18 सितंबर की रात से निरंतर हो रही वर्षा एवं दिनांक 19 सितंबर 2024 को भी मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए आगरा के सभी बोर्ड के विद्यालयों पर यह लागू होगा
निर्देश में कहा गया कि समस्त सरकारी/गैरसरकारी/प्राइवेट मिशनरीज इत्यादि विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वी तक में दिनांक 19-09-2024 का अवकाश घोषित किया जाता है।साथ ही एग्जाम और प्रैक्टिकल की तिथियों को परवर्तित कर छात्रों को यथा समय सूचित किया।विद्यालयों द्वारा यथासम्भव ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें