My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 19 सितंबर 2024

रेल ट्रैक पर खंभा रखकर पलटने की साजिश




रामपुर में दून एक्सप्रेस पलटने का षड्यंत्र, ट्रैक पर रखा लोहे का खंभा

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बलवंत एन्क्लेव कॉलोनी के पास अराजक तत्वों ने रेल की पटरी पर टेलीफोन तार लगाने में इस्तेमाल होने वाला एक पुराना खंभा रख दिया। ट्रेन चालक के आपातकालीन ब्रेक लगाने से हादसा टल गया। रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना रामपुर से लगभग 43 किलोमीटर दूर बिलासपुर-रुद्रपुर सिटी स्टेशन लाइन पर हुई।

उनके अनुसार ट्रेन संख्या 12091 देहरादून एक्सप्रेस के ‘लोको पायलट (चालक)’ ने पटरी पर एक खंभा पड़ा देखा और मुस्तैदी दिखाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगा दी, फलस्वरूप ट्रेन रूक गयी। इसके बाद चालक ने रेल अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया।

रूद्रपुर सिटी सेक्शन के रेलवे इंजीनियर राजेंद्र कुमार की शिकायत पर रामपुर के राजकीय रेलवे पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमे में कहा गया है, ” खंभे को देखते ही लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और खंभे को हटाने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। खंभे के कारण ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका थी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और पुलिस चौकी के कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

फर्रुखाबाद में 24 अगस्त को इसी तरह की एक घटना में कासगंज-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर भटासा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर मोटी लकड़ी रख दिया गया था। उससे टकराने की वजह से एक पैसेंजर ट्रेन को रोका गया था



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages