न्याय करिए डीएम साहब,घूस के पैसों में मुझे नहीं मिलती हिस्सेदारी’
उत्तर प्रदेश सियासत और लालफीताशाही के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन कड़ी प्रतिक्रिया और फैसलों के लिए भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन जौनपुर में एक चिट्ठी वायरल हो रही है जिसमें चपरासी ने वसूली किए जाने वाले पैसों में हिस्सेदारी बढ़वाने की मांग डीएम से की है।
शाहगंज तहसील में पदस्थ चपरासी राजाराम यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर न्याय की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार सरोज के लिए अवैध वसूली करते हैं, लेकिन उन्हें महज 500 रुपये मिलते हैं, जबकि बाकियों को 1000 रुपये प्रतिदिन दिया जाता है। इसलिए उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर हिस्सेदारी बढ़वाने की मांग की है।यह मामला उत्तर प्रदेश की भ्रष्टाचार विरोधी छवि के लिए एक बड़ा सवालिया निशान है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें