सरकार को कहेंगे "विकिपीडिया" को ब्लॉक कर दें:दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने विकिपीडिया को अदालत के आदेश का पालन न करने के लिए न्यायालय की अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने एएनआई समाचार एजेंसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले पेज में संशोधन किए जाने के मामले में विकिपीडिया को कड़ी फटकार लगाई है।
दिल्ली हाई कोर्ट की बेंच ने कहा, ''अगर आप भारत में काम करना पसंद नहीं करते हैं, तो फिर यहां से जाइए। वरना हम सरकार को कहेंगे कि विकिपीडिया को भारत में ब्लॉक कर दिया जाए।''
मामला एएनआई समाचार एजेंसी के बारे में विकिपीडिया पेज में संशोधन से जुड़ा हुआ है। कोर्ट ने विकिपीडिया को उन उपयोगकर्ताओं की पहचान उजागर करने का आदेश दिया था जिन्होंने पेज में बदलाव किए थे, लेकिन विकिपीडिया ने आदेश का पालन करने से इनकार कर दिया है, उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता का उल्लंघन बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें