रिश्ते की दादी ने की अपने पोते की हत्या
बरहन में मुन्नू उर्फ मयंक (5) का अपहरण और हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी कल्पना शर्मा (मृतक के पिता की चाची) और उसके भाई ललित ने 15 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपराध किया।
घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि कल्पना ने अपने भाई के साथ मिलकर अपराध की योजना बनाई। उन्होंने मुन्नू को पानी में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाईं और बेहोश होने पर उसे बोरे में बाइक से अपने गांव ले गए। मगर, मुन्नू को होश नहीं आया और आरोपियों ने उसे सहपऊ रजवाहा में जिंदा फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने जांच में पाया कि कल्पना के पति शिक्षक हैं और सोनभद्र में तैनात हैं। कल्पना को सूबेदार शर्मा (मुन्नू के दादा) को सेवानिवृत्ति पर मिले फंड की जानकारी थी। वह अपने भाई के लिए रकम जुटाना चाहती थी, इसलिए उसने अपराध की योजना बनाई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें