आर्मी अफसरों से लूट,महिला मित्र से गैंग रेप
इंदौर से 50 किलोमीटर दूर स्थित फायरिंग रेंज के पास एक बड़ी वारदात हो गई, जहां 2 आर्मी अफसरों के साथ लूटपाट हुई और इतनी देर में 8 लोगों ने महिला मित्र के साथ गैंगरेप किया।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से 50 किलोमीटर दूर से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। जहा 2 ट्रेनी अफसरों में शामिल एक महिला और एक पुरुष ट्रेनी अधिकारी के साथ आठ लोगों ने मारपीट की और इस दौरान एक महिला के साथ गैंगरेपभी किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार में ले लिया और 6 की तालाश जारी है। मौके पर जब जानकारी के बाद पुलिस पहुंची तो मौके पर आरोपी सब भाग गए।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हितिका वासल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि,‘‘शिकायतकर्ता ने हमें बताया है कि आरोपी उसकी महिला मित्र को उससे अलग करके एक स्थान पर ले गए थे और उसे आशंका है कि युवती के साथ दुष्कृत्य किया गया है। हालांकि, अभी इस युवती का बयान दर्ज किया जाना बाकी है।’’
दरअसल, मेजर रैंक के 2 अधिकारी इंदौर जिले स्थित महू आर्मी कॉलेज में प्रशिक्षण लने के लिए पहुंचे। मंगलवार रात करीब ढाई बजे दोनों अफसरों ने किराए पर कार मंगवाई और 2 महिला मित्रों के साथ जाम गेट की ओर घूमने चले गए। कार छोटी जाम समीप फायरिंग रेंज में खड़ी की और आपस में बातचीत करने लगे। तभी 7-8 गुंडों ने उन्हे घेर लिया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें