मेरठ में हेलीकॉप्टर की लूट, पायलट के साथ मारपीट
मेरठ की हवाई पट्टी पर खड़े हेलीकॉप्टर के पुर्जे खोलकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 10-15 लोगों ने हवाई पट्टी पर घुसकर हेलीकॉप्टर के पुर्जे खोल लिए और पायलट के साथ मारपीट की। पायलट ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब एसएसपी से शिकायत की गई है और मामले की जांच शुरू की गई है।
पायलट का आरोप है कि उन्होंने तुरंत हेलीपेड पहुंचकर देखा कि 15-20 लोग हेलीकॉप्टर के पुर्जे खोल रहे हैं। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तो उन्हें मारपीट की गई और मारने की धमकी दी गई।
एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ ब्रह्मपुरी को सौंप दी है और जल्द ही रिपोर्ट मांगी है। मेरठ के एसएसपी का कहना है कि यह घटना करीब तीन महीने पुरानी है और दो पार्टनरों में विवाद का मामला है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें