![]() |
| सीएम बनी आतिशी |
दिल्ली में खड़ाऊ शासन…आतिशी सीएम
आतिशी (Atishi) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी और वह इस कुर्सी पर बैठने वाली तीसरी महिला हैं. दिल्ली सीएम आवास पर विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव दिया था. आतिशी का सीएम बनना बहुत चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि दावेदारों में उनका नाम भी चल रहा था. लेकिन आतिशी ने बाकी दावेदारों को कैसे पीछे छोड़ा और कौन सी चीजें आप की इस दिग्गज महिला नेता के पक्ष में गईं, ये सवाल हर किसी के जेहन में हैं.
राजनीति के जानकारों के मुताबिक आतिशी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों की करीबी हैं. वहीं आतिशी का महिला होना भी उनके पक्ष में गया है. आप अब महिलाओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत कर सकता है. आतिशी वित्त, योजना, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी समेत 14 विभागों की मंत्री हैं, जो काफी महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है. वह शक्तिशाली मंत्री और अनुभवी भी हैं. वहीं जब केजरीवाल जेल में थे, तब आतिशी मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़ी रहीं. इन्हीं चीजों के दम पर आतिशी ने गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत जैसे मजबूत नेताओं को पीछे छोड़ दिया.
सौरभ भारद्वाज ने विधायक दल की बैठक ने पहले ही कहा था कि इस बात से कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा. दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को सीएम चुना था और यह जनादेश उनके लिए ही था. यह कुर्सी उन्हीं की है. जब तक दिल्ली में अगला विधानसभा चुनाव नहीं हो जाता है आप का कोई नेता सीएम की कुर्सी पर बैठेगा लेकिन यह वैसा ही होगा राम जी की अनुपस्थिति में भरत ने किया था. यह खड़ाऊ शासन होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें