My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 1 सितंबर 2024

आगरा डी कंपाउंड की दीवार गिरने से चार घायल

 


आगरा के रकाबगंज में डीएम कंपाउंड की दीवार गिरने से चार लोग घायल, दो मासूम बच्चियां समेत तीन की हालत गंभीर
आगरा के रकाबगंज में आज शाम डीएम कंपाउंड की दीवार गिर गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। घायलों को नाजुक हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर डीएम भानु गोस्वामी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उच्च स्तरीय उपचार के निर्देश दिए।
थाना रकाबगंज के मोहनपुरा बस्ती में शाम करीब छह बजे डीएम कंपाउंड की दीवार भरभराकर गिर गई। इस दीवार के मलबे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें चाट की ठेल लगाने वाले चरन सिंह और उनकी बेटी लालो और गली में रहने वाली तमन्ना और रामवीर शामिल हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को मलबे में से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लालो की हालत चिंताजनक बताई गई है।
घटना का तत्काल संज्ञान लेकर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी स्वयं मौके पर पहुंचे और घायलों से वार्ता कर उनका हाल चाल लिया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को युद्धस्तर पर कार्यवाही करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के साथ-साथ उच्च स्तरीय उपचार कराए जाने के निर्देश दिए।
घायलों को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर उनका उच्च स्तरीय इलाज किया जा रहा है। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश चौहान, एसीपी सुकन्या शर्मा, इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages