वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 2 सितंबर से उदयपुर-कोटा-आगरा रूट पर चलेगी
रेल मंत्रालय ने उदयपुर-कोटा-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए बूंदी में ठहराव की घोषणा की है। इस ट्रेन का संचालन 2 सितंबर से उदयपुर सिटी-कोटा-आगरा कैंट के बीच किया जाएगा। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया:
- कोटा से आगरा तक साधारण चेयरकार का किराया 830 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का 1635 रुपये है।
- कोटा से उदयपुर का साधारण चेयरकार का किराया 745 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार 1465 रुपये है।
- आगरा से उदयपुर का साधारण चेयरकार में किराया 1275 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2545 रुपये है।
वंदे भारत ट्रेन में खाने की कीमतें अलग-अलग हैं:
- कोटा से आगरा जाते समय साधारण चेयरकार में खाने के 225 रुपये और एग्जीक्यूटिव में 245 रुपये निर्धारित हैं।
- उदयपुर से कोटा के बीच खाने की रेट 120 और 155 रुपये हैं।
- उदयपुर से आगरा तक खाने का चार्ज 340 और 400 रुपये और आगरा से उदयपुर यह राशि 285 और 350 रुपये है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शेड्यूल:
गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
- उदयपुर सिटी – सुबह 05.45 बजे प्रस्थान
- राणा प्रतापनगर – सुबह 05.52 बजे
- मावली – सुबह 06.24 बजे
- चंदेरिया – सुबह 07.41 बजे
- बूंदी – सुबह 09.08 बजे
- कोटा – सुबह 09.50 बजे
- सवाई माधोपुर – सुबह 11.00 बजे
- गंगापुर सिटी – सुबह 11.43 बजे
- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन – दोपहर 2.30 बजे।
गाड़ी संख्या 20982 आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस (वापसी)
- आगरा कैंट – दोपहर 3.00 बजे प्रस्थान
- गंगापुर सिटी – शाम 16.53 बजे
- सवाई माधोपुर – शाम 5.38 बजे
- कोटा – शाम 7.00 बजे
- बूंदी – शाम 7.38 बजे
- चंदेरिया – रात 9.35 बजे
- मावली – रात 22.35 बजे
- राणा प्रतापनगर – रात 23.12 बजे
- उदयपुर सिटी – रात 23.45 बजे पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें