कालोनियों में नालियों के अतिक्रमण पर गरजा निगम का बुलडोजर
आगरा, दयालबाग के बसेरा एनक्लेव में लोगो द्वारा नालों पर अतिक्रमण की दर्ज कराई गई शिकायत पर नाले नालियों पर बनाए गए रैंप तोड़ने के लिए पहुंचे बुलडोजर ने जैसे ही रैंप तोड़ने शुरू किए, लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामा और धक्कामुक्की हुई रैंप तोड़ रहे बुलडोजर के सामने महिलाएं और बच्चे खड़े हो गए। लोगों ने कहा कि पहले सांसदों, विधायकों और मेयर के घर के रैंप तोड़कर दिखाएं।
कालोनी के कुछ लोगों ने यहां से गुजरने वाले नाले पर बड़े बड़े रैम्प बना कर नाले को पाट दिया है। जिससे नाले की सफाई ठीक प्रकार से नहीं हो पा रही है। इस पर नगरायुक्त ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिये थे। गुरुवार दोपहर बाद नगर का प्रवर्तन दल प्रभारी प्रवर्तन डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दयाल बाग स्थित बसेरा एंक्लेव पहुंचा और नाले पर किये गये अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराना प्रारंभ कर दिया।
क्षेत्रीय पार्षद के हस्तक्षेप के बाद तोड़फोड़ अभियान को रोक दिया गया। इस बीच लोगों ने अधिकारियों को लिखित में आश्वासन दिया कि वे स्वयं ही नालों पर से अतिक्रमण हटा लेंगे लेकिन जिनके रैंप तोड़ दिये गए थे उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पूरी कॉलोनी में नाले पर बनाए गए रैंप हटवा दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें