समाजसेवी जमीन कारोबारी को महिला ने जूतों से पीटा
महिला व उसके साथियों ने समाजसेवी कहे जाने वाले जमीन कारोबारी की जूतों से पिटाई कर दी। बताया जाता है महिला ने 52 लाख रुपए दिए थे जिसे अब कारोबारी लोटाने में टालमटोल कर रहा था इससे परेशान होकर आज महिला ने दो साथियों के कारोबारी को घेर कर चप्पल जूतों से पिटाई कर दी।मौके पर मोबाइल फोन में समाजसेवी की पिटाई को कैद कर रहे लोगों ने समाजसेवी को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। इस मामले में समाजसेवी ने नवाबाद थाना में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले यही समाजसेवी बड़ागांव थाना क्षेत्र में बेरहमी से पीटे गए थे। वहां से भी अपनी जान बचाकर भागे थे।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर मोहल्ले में रहने वाले राजू बरसैया जमीन कारोबारी है। गुरुवार को राजू बरसैया शिवाजी नगर स्थित सीपी पैलेस के पास से गुजर रहे थे, तभी एक महिला समेत दो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजू बरसैया की लात घूसे और बेल्ट से पिटाई करना शुरू कर दिया इस घटना को देखने के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गए। भीड़ के सामने भी महिला व उसके साथियों ने राजू बरसैया की बेरहमी से पीटते रहे। लोग घटना को मोबाइल में कैद करते रहे मगर किसी ने राजू बरसैया को बचाने की कोशिश तक नहीं की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें