My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 23 अगस्त 2024

बुआ ने गैंग रैप का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया

 

बुआ ने गैंग रैप का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया

झांसी में एक नाबालिग लड़की के साथ चलती कार में हुए गैंगरेप मामले में नया मोड आ गया है. एसएसपी का दावा है कि पीड़िता ने परिजनों से मिलकर दो लोगों को फंसाने के लिए गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई थी. जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो मामला झूठा निकला.

एसएसपी के अनुसार घटनास्थल के पास मौजूद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पीड़िता द्वारा बताया गया चार पहिया सफेद वाहन दिखाई नहीं दिया. इसके बाद तफ्तीश की दिशा बदल दी गई. जांच में निकला कि नाबालिग शिकायतकर्ता सुबह लगभग सात बजे रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास से ऑटो में बैठकर जेल चौराहे पर पहुंची थी. नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि जेल चौराहे से पैदल चलकर छोटी काली माता मंदिर के पास खुशीपुरा पर मौजूद मयंक ठाकुर की दुकान पर पहुंची थी. यहां से उसने आर्टिफिशियल एक जोड़ी पायल व बिछिया खरीदी तथा मयंक के मोबाइल से अपने पुरुष मित्र को कॉल करके बुलाया.में सामने आया कि नाबालिग को बुआ और उसके बेटे गांव के सोनू भार्गव तथा मनीष पाण्डेय से पैसे वसूलने के लिए गैंगरेप का मुकदमा लिखाने की बात सिखाई. इसके बाद सभी ने एकराय होकर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा पंजीकृत कराया था. उक्त मामले में नामित अभियुक्तों की नामजदगी गलत करते हुए नाबालिग, बुआ और उसके बेटे को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages