चौथी क्लास की छात्रा से हेडमास्टर ने की अश्लील हरकत,नाखून काटने के बहाने कमरे में बुलाया
मेरठ देहात के मवाना के प्रीतनगर इलाके की प्राइमरी पाठशाला नंबर तीन का है. बताया जाता है कि पाठशाला में हेडमास्टर जमाल कामिल ने चौथी क्लास की छात्रा के साथ गंदी बात कर दी।कक्षा चार की छात्रा को हेडमास्टर जमाल कामिल नाखून काटने के बहाने कमरे में ले गए. वहां छात्रा के नाखून काटने के बहाने उसे बैड टच किया जिससे छात्रा रोती हुई कमरे से बाहर आ गई. इस हरकत की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हेडमास्टर को जमकर पीटा. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जैसे तैसे ग्रामीणों से बचाकर आरोपी हेडमास्टर को मवाना थाने ले आई. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है. हेडमास्टर जमाल कामिल को देखते ही जिसका भी दाव लगा उसी ने बच्ची के साथ की गई हरकत पर गुस्सा जाहिर किया. पुलिस जब हेडमास्टर को लेकर जा रही थी तब भी महिलाओं ने हेडमास्टर की पिटाई कर डाली.पीड़ित छात्रा की मां की तरफ से मवाना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.बीएसए आशा चौधरी ने आरोपी हेडमास्टर जमाल कामिल को सस्पेंड कर दिया और इस मामले में जांच भी बैठा दी. पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर जमाल कामिल को गिरफ्तार कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें