आगरा को मिला नया सिक्स लेन हाई स्पीड रोड कोरिडोर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Friday को 8 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी कुल लंबाई 936 किलोमीटर और कुल लागत 50,655 करोड़ रुपये है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव में Friday देर शाम नेशनल Media सेंटर में पत्रकारों को मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 6-लेन आगरा-Gwalior राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर, 4-लेन खड़गपुर-मोरग्राम राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर, 6-लेन थराद-डीसा-मेहसाणा-Ahmedabad राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर, 4-लेन Ayodhya रिंग रोड, Raipur-Ranchi राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर के पत्थलगांव और गुमला के बीच 4-लेन सेक्शन, 6-लेन Kanpur रिंग रोड, 4-लेन उत्तरी Guwahati बाईपास और मौजूदा Guwahati बाईपास का चौड़ीकरण/सुधार, Pune के पास 8-लेन एलिवेटेड नासिक फाटा-खेड़ कॉरिडोर को मंजूरी दी है.
मंत्री ने इन परियोजनाओं का लाभ बताया. उन्होंने कहा कि Agra और Gwalior के बीच यात्रा का समय 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा. खड़गपुर-मोरग्राम कॉरिडोर West Bengal और पूर्वोत्तर की अर्थव्यवस्था को बदल देगा. Kanpur रिंग रोड़ शहर के आसपास के राजमार्ग नेटवर्क को भीड़भाड़ से मुक्त करेगा. Raipur Ranchi कॉरिडोर के पूरा होने से झारखंड और Chhattisgarh के विकास को गति मिलेगी. वहीं थराद और Ahmedabad के बीच नया कॉरिडोर पूरा होने पर Gujarat में निर्बाध बंदरगाह संपर्क और कम लॉजिस्टिक्स लागत के लिए हाई स्पीड रोड नेटवर्क सुनिश्चित होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें