हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को दी गालियां,पत्नी की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस
जहां यू पी पुलिस प्रदेश में माफियाओं और बदमाशो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर उनकी कमर तोड़ रही है वही आगरा में एक हिस्ट्रीशीटर पुलिस को अभद्र भाषा में खरी खोटी सुनाता है साथ ही उसका वीडियो बनाकर वायरल कर देता है
मामला आवास विकास कालोनी का है जहां एक महिला 112 पर फोन कर शिकायत करती है कि मेरा पति मुझे पीट रहा है । शिकायत के बाद पुलिस बताए पते पर महिला के घर जांच के लिए पहुंची। वहां बालकनी में खड़े महिला के पति ने पुलिसकर्मियों को बुरा भला कहते हुए कहा कि तुम्हारी इतनी ओकात कि मेरे घर आ गए ।अपने घर की बालकनी में खड़ा आदमी हिस्ट्रीशीटर गौरव था जो अभद्र भाषा में पुलिस को कह रहा है कि पुलिस चौकी में एसी मार्बल हम लगवाए और तुम हम पर ही गुर्रायोगे,एसीपी मयंक तिवारी बताया कि महिला व पुलिस कर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया गया है कल उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें