राजा की मंडी मेट्रो स्टेशन का खूबसूरत नजारा आया सामने
आगरा में राजा की मंडी मेट्रो स्टेशन का पहला लुक सामने आया है। यह स्टेशन अंडरग्राउंड है और इसका निर्माण तेजी से चल रहा है। ताजमहल मेट्रो स्टेशन की तरह यह मेट्रो स्टेशन भी बेहद खूबसूरत बनाया जा रहा है।
आरबीएस से राजा की मंडी स्टेशन के बीच टनल का काम लगभग पूरा हो गया है। आरबीएस स्टेशन भी अंडरग्राउंड है और यहां भी तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही ये दोनों स्टेशन भी तैयार हो जाएंगे।
आगरा मेट्रो इस समय प्रॉयरिटी कॉरिडोर के छह स्टेशनों के बीच दौड़ रही है। जल्द ही चार और नये स्टेशनों के बीच मेट्रो का सफर शुरू हो जाएगा। इनमें मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज हैं। ये चारों स्टेशन भी अंडरग्राउंड हैं।
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी गेट से मेट्रो सिकंदरा तक जाएगी। आरबीएस के बाद आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। ये तीनों ही मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें