नोएडा एयरपोर्ट में बड़ा अपडेट: इस महीने से शुरू होगी फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से एक बड़ा अपडेट आया है। एयरपोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया है कि हवाई पट्टी का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। पहले चरण में हवाई अड्डे पर एक टर्मिनल, एक हवाई पट्टी, 10 एयरोब्रिज और 25 पार्किंग स्टैंड होंगे।
पहले इसका परिचालन इस साल सितंबर तक ही शुरू करने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण में विलंब की वजह से इसके अप्रैल, 2025 तक शुरू होने की संभावना है। अगले साल अप्रैल में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने की तैयारियों में जुटा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपनी सत्यापन उड़ानें पूरा करने के बाद दिसंबर में एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि हवाई अड्डे के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने बड़े स्तर पर दिलचस्पी दिखाई है। घरेलू एयरलाइंस इंडिगो और अकासा एयर ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ समझौता किया है
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की क्षमता पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। वाईआईएपीएल की मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यहां पर सितंबर और अक्टूबर के महीनों में उपकरण लैंडिंग प्रणाली के लिए उड़ानें संचालित करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें