साइबर ठगों का हौसला बुलंद, चीफ जस्टिस के नाम से धोखाधड़ी की कोशिश
इन दिनों साइबर ठगों के हौसले बुलंद हैं। वे आम आदमी की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने के साथ-साथ अब चीफ जस्टिस तक के नाम से धोखाधड़ी करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट ने देश भर में हड़कंप मचा दिया है।
इस पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम से धोखाधड़ी की कोशिश की गई है। पोस्ट में एक शख्स खुद को सीजेआई बताकर मदद के लिए पैसे मांग रहा है। यह पोस्ट ठगी का एक तरीका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीजेआई खुद एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर इस मामले में धोखाधड़ी की FIR दर्ज करवाई है। गृह मंत्रालय के आला अफसर भी एक्टिव हो गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है। हाल ही में साइबर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें बहुत से लोग लाखों रुपये गंवा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें