आगरा में राजा दशरथ का सम्मान, श्रीराम की बारात का इंतजार
मिथिला नगरी के लोग श्रीराम की बारात को लेकर उत्साहित हैं। जनकपुरी को श्रीराम की बारात के स्वागत के लिए सजाया जा रहा है। इसी क्रम में, लीडर्स आगरा, तपन फाउंडेशन, और राजेश अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पैराडाइज अपार्टमेंट में राजा दशरथ और रानी कौशल्या का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा और रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा का अभिनन्दन किया गया। उनके आगमन पर पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों से भक्तिमय संगीत के साथ स्वागत किया गया। सुरेश चंद गर्ग, डॉ. ज्ञानप्रकाश गुप्ता, और अन्य लोगों ने चांदी का मुकुट पहनाकर और इलायची की माला व शॉल पहनाकर उनका अभिनन्दन किया।
संतोष शर्मा ने कहा कि राजा दशरथ बनने का सौभाग्य मिलना श्रीहरि के आर्शीवाद और कृपा के बिना सम्भव नहीं था। ललिता शर्मा ने स्वागत के सभी लीडर्स आगरा व सभी मिथिलावासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि धूमधाम से श्रीराम की बारात मितिला में लाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें सुरेश चंद गर्ग, डॉ ज्ञानप्रकाश गुप्ता, महंत निर्मल गिरी, रजनी अग्रवाल, और अन्य शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें