मिलावटी कूटू आटा मामले में जिला अभिमीत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने को प्रशासन ने शासन को लिखा
आगरा में जन्माष्टमी के अवसर पर कुट्टू की पूड़ी खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए थे, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर हो गई थी।
जन्माष्टमी के दिन कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से एसएन में 150 मरीज भर्ती हुए थे, जिसमें से छह मरीज अभी भी भर्ती हैं। जिला अस्पताल में भी 15 मरीज भर्ती हुए थे। जांच में पता चला है कि कुट्टू के आटे में मिलावट और गुणवत्ता खराब होने के कारण लोग बीमार हुए हैं।
इस बारे में अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि जन्माष्टमी व्रत के फलाहार में कुट्टू के आटे का पकवान खाने से इन सभी को फूड पॉइजनिंग हुई थी.
त्योहार से पहले एफएसडीए द्वारा सैंपल लिए जाने चाहिए थे, लेकिन जन्माष्टमी पर ऐसा नहीं किया गया था। इस मामले में जिला प्रशासन ने जिला अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी से जवाब मांगा, लेकिन जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें