आगरा में शुरू हुई पार्षद जन स्वास्थ्य योजना
आगरा नगर निगम सभागार में मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने पार्षद जन स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया। स्मार्ट हेल्थ सेंटर द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत नगर निगम सीमा के सभी 100 पार्षदों को जोड़ा गया है। पार्षदों की निशुल्क खून की जांच की गई और उन्हें 50-50 कूपन भी दिए गए, जिससे शहरवासी विभिन्न जांचों में 70 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ले सकते हैं।
स्मार्ट हेल्थ सेंटर में आधुनिक पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा है, जहाँ पर अत्याधुनिक पूर्ण आटोमेटिक मशीनों द्वारा सभी प्रकार की खून और पेशाब की जांच की जा रही हैं। शहर के 4 सेंटर्स पर कलेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध है।
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने योजना की तारीफ करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान 50 से अधिक पार्षद उपस्थित थे।
अधिक जानकारी के लिए
Helpline No 9389813002 पर संपर्क करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें