उत्तर प्रदेश के पांचों एक्सप्रेस वे पर बाइक,तीन पहिया वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रतिबंध
उत्तर प्रदेश के पांच एक्सप्रेस वे पर हादसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के साथ-साथ ट्रैक्टर ट्रॉली के संचालन पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए लिया गया है।
आगरा में आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली का संचालन भी प्रतिबंधित किया गया है।
यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएन सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, एक्सप्रेस वे पर डग्गेमार बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा, स्लीपर बस और सामान्य बसों के मानकों की जांच की जाएगी, निर्धारित सीट से ज्यादा यात्री बैठाने पर कार्रवाई की जाएगी, बिना परमिट और फिटनेस की बस सीज की जाएगी और ओवरस्पीड पर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें