शर्मनाक,अभिषेक बनर्जी की बेटी को रेप की धमकी
कोलकाता रेप और हत्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में बवाल मचा हुआ है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के कई नेता निशाने पर है. हाल ही में टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय नेता अभिषेक बनर्जी की 11 वर्षीय बेटी को अज्ञात शख्स द्वारा बलात्कार की धमकी दिए जाने से हंगामा मच गया. इस मामले पर अब पश्चिम बंगाल बाल अधिकार निकाय ने संज्ञान लेते हुए, पुलिस को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी को पार्टी का दूसरा बड़ा नेता माना जाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शख्स को टीएमसी सांसद की बेटी का बलात्कार करने वाले को 10 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा का ऐलान करते सुना जा सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें