राजकीय आईटीआई में छात्रों से अवैध वसूली,अनुदेशक का ऑडियो वायरल
राजकीय आईटीआई बल्केश्वर आगरा में 12 से 17 अगस्त के बीच चल रही अखिल भारतीय व्यावसायिक प्रयोगात्मक परीक्षा में नया घोटाला सामने आया है l संस्थान में लगभग 15 वर्षों तक अनुदेशक रह चुके और वर्तमान में कार्यदेशक के पद पर प्रोन्नत पृथ्वीराज सिंह का ठेका लेकर लोहे का वर्कपीस (जॉब) बनवाने का ऑडीओ वाइरल हो रहा है l एक व्यक्ति ने निजी iti की ओर से बातचीत की तो पृथ्वीराज ने 120 रु प्रति छात्र के हिसाब से वर्कपीस बनाकर देने का ठेका ले लिया l वर्तमान में पृथ्वीराज कार्यदेशक के पद पर बलरामपुर जिला में नियुक्त है बावजूद इसके अधिकांश निजी iti से ठेका लेकर वर्कपीस बनवाने का काम कर रहे है l
दरअसल फिटर व्यवसाय में प्रथम व द्वितीय वर्ष में लोहे के वर्कपीस (जॉब) बनाने की प्रयोगात्मक परीक्षा होती है l जिसमें छात्रों को अपने हाथ से टूल्स का उपयोग करके वर्कपीस बनाना होता है l परंतु अधिकांश निजी iti में मशीनों के ख़राब होने के कारण छात्र इसे नहीं बना पाते l इसी का फ़ायदा उठाते हुए पृथ्वी राज सालों से ये ठेका लेकर वर्कपीस बनवाने का काम करते आ रहे है l ये सभी वर्कपीस मशीन के द्वारा कट करके बनाते है l जाँच होने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि सभी वर्कपीस हाथ से नही वरन मशीन से बनायी गयी है l इसके एवज में पृथ्वीराज निजी iti से प्रति छात्र 120-150 रू तक की वसूली करते है l पूरे आगरा जिले में फिटर व्यवसाय के लगभग 4000-5000 छात्रों की परीक्षा प्रत्येक वर्ष होती है l
गोरतलब है कि केंद्र व राज्य सरकारें छात्रों में कौशल स्तर बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है और मोटा बजट खर्च करतीं है वहीं इस तरह के ठेकेदार अपना मुनाफ़ा कमाने के लिए सरकारी योजनाओं को दलदल में धकेल रहे है l

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें