दिनदहाड़े एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की हत्या, घर में घुसकर मुंह पर टेप बांधकर लाठी-डंडों से पीटा
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शनिवार को जल निगम के EXCN की मुंह में टेप मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशो ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना कोतवाली नगर के विनोवापुरी मोहल्ले की है। ड्राइवर के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अधिशासी अभियंता को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने अधिशासी अभियंता को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।
अधिशासी अभियंता की निर्मम हत्या की सूचना पर सीडीओ, एडीएम, नगर कोतवाल हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्च्युरी भेजा। घटनास्थल पर पहुंचे डीएम-एसपी, एडिशनल एसपी एवं सीओ सिटी व फोरेंसिक टीम पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह थाना कोतवाली नगर अंतर्गत शहर के विनोवापुरी मोहल्ले में किराए पर रह रहे जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता की उनके कमरे में अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी और बदमाश हत्याकर फरार हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें