दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर बदमाशो द्वारा लूट का प्रयास
आगरा-ग्वालियर रोड पर थाना सदर क्षेत्र के सरस्वती विहार में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में बदमाशों ने लूट का प्रयास
स्थानीय निवासियों से खुद को चारों तरफ से घिरता देख बदमाश मौके से फायरिंग करके भाग निकले।
श्याम वर्मा ने बताया है कि वह अपने बेटे वंश वर्मा के साथ दुकान पर बैठे थे कि अचानक दोपहर दो बाईकों पर कुछ बदमाश दुकान के अंदर घुस आए, बदमाशों के हाथ में तमंचे थे।
मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें