My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

ज्ञानवापी के बाहर नमाजियों का हंगामा, नमाज से इनकार

 


ज्ञानवापी के बाहर नमाजियों का हंगामा, नमाज से इनकार

वाराणसी में सावन की शिवरात्रि और जुमे की नमाज के दिन माहौल गरमा गया। ज्ञानवापी के बाहर 500 से ज्यादा नमाजियों ने हंगामा कर दिया। नमाजियों ने ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने और एंट्री से इनकार कर दिया।

हंगामे की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों और नमाजियों की नोकझोंक हो गई। दरअसल, गुरुवार को प्रशासन काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4 से सटाकर ज्ञानवापी के नमाजियों के लिए नया अस्थायी गेट बनवा रहा था।
नमाजियों ने विरोध किया तो प्रशासन ने गेट बनाने का फैसला वापस ले लिया। हालांकि, गेट की चौखट बन चुकी थी। प्रशासन ने कहा था रात में इसे भी हटवा देंगे।
आज दोपहर नमाजी पहुंचे। देखा तो वहां से चौखट नहीं हटी थी। इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल, अफसर नमाजियों को समझाने में जुटे हैं।

*शहर मुफ्ती बोले- ये प्रशासन की मनमानी*

शहर मुफ्ती डॉ. अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा- कल भी हमने विरोध किया था, आज भी हम विरोध कर रहे हैं। गेट तो नहीं लगने दिया, लेकिन जितना काम पहले हो चुका है, वो भी हटाया जाए। उसकी बुनियाद यानी चौखट भी हटाई जाए। ये प्रशासन की मनमानी है।
ADM सिटी ने कहा था कि रात 1 बजे तक हम सब कुछ हटवा देंगे। आपकी सारी मांगे पूरी होंगी। इंतजार करता रहे, अब ADM सिटी खुद ही कह रहे हैं कि गेट तो नहीं लग पाएगा, लेकिन जो बन गया है, वो नहीं हट पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages