My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 3 अगस्त 2024

योगी सरकार की सख्त कार्यवाही उचित अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में मायावती

 


योगी सरकार की सख्त कार्यवाही उचित अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में मायावती

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म मामले में जहां समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान पर प्रशासन का शिकंजा कस चुका है वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने योगी सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया है।
पूर्व सीएम मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यूपी सरकार द्वारा अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित,लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का DNA टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाए। जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने DNA टेस्ट हुए हैं।
मायावती ने कहा कि यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी ख़ासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिन्ताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिन्तित करने वाली। सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी एवं राजनीति से ऊपर उठकर सख़्त कदम उठाए तो बेहतर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages