ताजमहल में ओम का स्टीकर लगाकर गंगाजल से जलाभिषेक किया गया
आगरा , ताजमहल या तेजोमहल के विवाद के बीच कई बार ताजमहल में भगवा ब्रिगेड द्वारा पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने के प्रयास होते रहे है
इसी कड़ी में आज ताजमहल में दो युवकों द्वारा बॉटल में जल ले जाकर चढ़ाया गया ,इस मामले में हिंदू महासभा ने दावा किया कि उसके कार्यकर्ताओं ने तेजोमहालय शिवमन्दिर में गंगाजल चढ़कर शिव अर्चना की साथ इस पूजा का वीडियो बनाकर प्रसारित भी किया। इस मामले की जानकारी होते ही ताजमहल की आंतरिक सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने विनेश और श्याम नाम के युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आज 3 अगस्त को सीआईएसएफ ने दो युवकों को जल चढ़ाते हुए पकड़ा तथा सीआईएसएफ की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है
इधर हिंदू महासभा की छाया गौतम सी पूछा गया कि उनके कार्यकताओं ने गैर कानूनी तरीके से ताजमहल में यह कार्य क्यो किया गया,इस पर छाया गौतम ने कहा कि ताज महल पर त्रिशूल, ओम के अलावा अन्य हिंदू चिन्ह साफ साफ दर्शाते है कि यह एक शिव मंदिर है हमारी मांग है कि सरकार एएसआई से सर्वे कराए तो यह शिवमन्दिर ही साबित होगा ।यह पूछने पर कि बोतल में गंगा जल ही था या ये पब्लिसिटी स्टंट है ,इस पर छाया गौतम ने कहा कि हमारे पास वीडियो है जिसमे पहले कांवड़ ले जाकर गंगा जल लाया गया फिर उसे कार्यकर्ता तेजोमहालय में चढ़ाने के लिए लेकर गए

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें