आगरा में नाबालिग को रास्ते से उठाकर गैंगरेप
आगरा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने लड़की को जबरन ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले गए और शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
इस बारे में थाना प्रभारी डी पी तिवारी ने बताया कि बघेल बस्ती कछपुरा की नाबालिग लड़की शाम को दुकान से सामान लेने गई थी. पड़ोस के रहने तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले गए और शराब पिलाकर जाकर उसका रेप किया. पीड़िता के द्वारा इस संबंध थाना एत्माद्दौला शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें