नोटिस परिषद कहिए जनाब,आवास विकास नही
आवास विकास परिषद द्वारा समय समय पर कभी व्यापारियो को ,कभी,हॉस्पिटल ,पैथोलॉजी को नियम विरुद्ध बताकर उनके स्वामियों को शादी कार्ड की तरह नोटिस भेजने की कार्यवाही की जाती है तथा नोटिस की सूचना अखबारों की सुर्खियां बनती है तो डिजिटल प्लेटफार्म की ब्रेकिंग खबर बनती है
आज ताजा नोटिस बेसमेंट स्वामियों को अधीक्षण,अधिशासी अभियंता एवम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा सिकंदरा क्षेत्र में 114 बेसमेंट को बंद करने का नोटिस जारी. बेसमेंट में नियम विरुद्ध चल रहे कारोबार पर एक्शन लेने के शासन के आदेश का अनुपालन में नोटिस जारी किया गया है
परिषद अधिकारियों की बड़ी टीम द्वारा लगातार निरीक्षण उपरांत इन अवैध व्यापारिक स्थल,अस्पताल बेसमेंट की निशानदेही की जाती है लेकिन आश्चर्य होता है जब ये अवैध बेसमेंट,आवासीय में अस्पताल ,और शोरूम बन रहे थे तब ये जेम्स बॉन्ड की टीम कहां थी ?
दूसरी बात इसी परिषद द्वारा 24 जून को आवासीय परिषद में बने अस्पतालों पैथोलॉजी लैब को नोटिस जारी किए गए तथा इससे पूर्व व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए थे ।इन सभी नोटिस के बाद क्या कार्यवाही हुई आज तक परिषद द्वारा नोटिस की तरह विज्ञप्ति जारी कर कोई शमन या दंडात्मक कार्यही की सूचना मीडिया को नही दी गई

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें