बाबा साहब के अनुयाई कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे:बहिन मायावती
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायियों के साथ कभी न्याय नहीं किया, न ही उनके जीते जी और न ही उनके मरने के बाद। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारतरत्न से सम्मानित नहीं किया, जो उनके योगदान के लिए एक बड़ा अपमान है।
मायावती ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट 'एक्स' पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब की मूवमेंट को गति देने वाले कांशीराम के देहांत के बाद भी उनके सम्मान में एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक नहीं घोषित किया।
मायावती ने कांग्रेस से सवाल किया कि उन्होंने केंद्र में अपनी सरकार के रहते राष्ट्रीय जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई, जो अब इसकी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसपी इसके हमेशा ही पक्षधर रही है, क्योंकि इसका होना कमजोर वर्गों के हित में बहुत जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें