कार में तमंचा रखकर बेगुनाह को जेल भेजा,सीसीटीवी में कैद घटना
उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने रस्सी का सांप बना दिया।इसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है।पुलिसवालों ने खुद ही कार में तमंचा रखकर फर्जी तरीक़े से युवक को जेल भेज दिया।गनीमत यह रही कि ये पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।रस्सी का सांप बनाने की वजह से शिकारपुर पुलिस सुर्खियों में आ गई।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
4 पुलिसकर्मी निलंबित
इस मामले का तूल पकड़ना और वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शिकारपुर थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।मामले की जांच एसपी क्राइम को जांच सौंपी गई है।जांच के बाद एसएसपी को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएंगी।थाना प्रभारी और कस्बा चौकी प्रभारी की मौजूदगी में कार में तमंचा रखा गया।तमंचा रखकर पुलिस ने उसी अवैध तमंचे में युवक अमित को जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें