होटल में 9 वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप, दो गिरफ्तार
आगरा,पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के बावजूद असामाजिक तत्व अपनी घिनौनी हरकतों से बाज बाज नहीं आ रहे है कल थाना शाहगंज के पथौली रोड स्थित होटल में एक नाबालिग छात्रा के साथ रैप की घटना का होना बताया जा रहा है। आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर बालिका से आरोपियों ने कान के कुंडल एवम 1500 रुपए भी छीन लिए। दहशत में आई बालिका ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी,तब उन्होंने इसकी शिकायत शाहगंज में कराई
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का कहना है कि इस वारदात के आरोपी संदीप और साजन को अरेस्ट कर लिया है,फरार बॉबी की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा होटल के सीसीटीवी और रिकॉर्ड चेक किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें