एस एन मेडिकल कालेज में सितंबर से मात्र 8000 में होगी हार्ट सर्जरी
आगरा,एसएन मेडिकल कॉलेज इलाज की सुविधा के मामले में अपने पुराने स्वरूप में लौट रहा है जब यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी जैसे राजनेता इलाज कराने आते थे।
एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशियलिटी विंग में सितंबर से एंजियोग्राफी के साथ ही एंजियोप्लास्टी और हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू हो सकती है। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि कैथ लैब इंस्टॉल होने के साथ ही सितंबर महीने से एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।मेडिकल कालेज में 200 करोड़ रुपये की लागत से सुपरस्पेशियलिटी विंग बनाई गई है, इस 200 बेड की विंग में पांच आपरेशन थिएटर हैं। अब इसी सुपरस्पेशियलिटी विंग में एंजियोग्राफी के लिए 12 करोड़ रुपये की कैथलैब स्थापित की जा रही है।
1600 रुपये में होगी एंजियोग्राफी
कैथ लैब लगने के बाद सुपरस्पेशियलिटी विंग में एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू हो जाएगी।एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पेशियलिटी विंग में एंजियोग्राफी कराने पर 1600 रुपये का चार्ज लिया जाएगा। यहां मात्र 40 से 50 हजार रुपये के शुल्क में एंजियोप्लास्टी हो जाएगी।
आठ हजार रुपये में हार्ट सर्जरी
एसएन में उन ह्रदय रोगियों जिनके ज्यादा ब्लॉकेज है उनकी हार्ट सर्जरी भी मात्र आठ हजार रुपये में हो सकेगी,साथ ही वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी 8500 रुपये में होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें