गुस्साए बाप ने अपने 14 साल के बेटे की गोली मारकर की हत्या
आगरा में बुधवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.थाना सदर के राजपुर चुंगी निवासी पूर्व फौजी पिता ने अपने 14 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है.
घटना राजपुर चुंगी के रामविहार कॉलोनी की है.जहां आरोपी पिता धीरज सिंह ने घर में भैंसें पाल रखी हैं।बताया जाता है कि आज शाम को पिता धीरज सिंह ने अपने 14 वर्षीय बेटे विवेक को भैंसों को सानी चारा डालने के लिए बोला था लेकिन शाम को करीब पांच बजे उसने देखा कि भैंसों को सानी नहीं दी गई है. इस पर फौजी पिता आवेश में आ गया पहले वो विवेक पर जमकर गुस्सा हुआ और फिर भी उसका क्रोध ठंडा नहीं हुआ तो अपने कमरे में गया और पिस्टल लेकर आया और सीधे बेटे को गोली मार दी,बेटा खून से लथपथ होकर गिर गया. आवाज सुनकर अन्य परिजन वहां आए तो पिता धीरज सिंह उनको धक्का देकर पिस्टल लहराता हुआ वहां से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी पिता की तलाश की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें