प्रेमिका के बात न करने से दुखी मदद के लिए युवक पहुंच गया कलेक्टर ऑफिस
ऐसा कहा जाता है कि प्यार में कोई किसी भी हद तक गुजर सकता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का बताया जा रहा है. यहां यश नाम का युवक गर्लफ्रेंड से बातचीत बंद होने से परेशान हो गया और मदद की गुहार लगाने कलेक्टर ऑफिस तक पहुंच गया. मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारी के साथ-साथ दूसरे शिकायतकर्ता भी हैरत में पड़ गए. ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि इस प्रकार के मामले ना के बराबर ही सामने आते हैं. जिसने भी इस अनोखी शिकायत के बारे में सुना हैरान रह गया.
कलेक्टर ऑफिस में पहुंची अनोखी शिकायत
गर्लफ्रेंड से बातचीत ना होने की शिकायत लेकर कलेक्टर ऑफिस में पहुंचने वाले शख्स का नाम यश कुमार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, शख्स का एक लड़की से प्यार करता है और फोन पर उससे खूब बातें भी करता था. इतना ही नहीं दोनों की मुलाकातें भी होती थीं. लेकिन कहा जाता है ना कि प्यार और चोरी ऐसी चीज है जो छिपाए नहीं छिपती है. ऐसा ही दोनों के प्रेम संबंध को लेकर भी हुआ. एक दिन लड़की के घरवालों को इसके बारे में खबर लग गई. फिर क्या था उन्होंने लड़की को डांटा और शख्स से बातचीत के लिए मना कर दिया. घर वालों के दबाव में लड़की ने शख्स से बातचीत बंद कर दी
शिकायत पर चौंक गए अधिकारी
मगर शख्स इस दूरी को बर्दाश्त नहीं कर सका और सीधा फरियाद लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया. वहां उसने अपनी प्रेमिका से मिलवाने की गुहार लगा दी. इस अनोखी गुहार पर अधिकारी भी चौंक गए. शख्स ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में मीडिया से बातचीत करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. उसने बात करने से साफ इनकार कर दिया. शख्स की इस कहानी धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. अब देखना है कि कलेक्टर ऑफिस उसकी गुहार पर क्या एक्शन लेता है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें