फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 'खेलों का महाकुंभ' यानि ओलंपिक का आयोजन होने वाला है, जो 11 अगस्त 2024 तक चलेगा. इस मेगा इवेंट में करीब 10 हजार एथलीट्स हिस्सा लेंगे. इस बीच न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 'एंटी सेक्स' या 'अल्ट्रा लाइट बेड' बेड आकार में काफी छोटे और हल्के होंगे. इसका उद्देश्य कथित तौर पर एथलीटों को प्रतियोगिता के दौरान सेक्सुअल एक्टिविटी को रोकना है.
अल्ट्रा-लाइट कार्डबोर्ड बेड का उपयोग पहली बार 2021 में जापान में आयोजित टोक्यो ओलंपिक 2020 में किया गया था. इस दौरान ओलंपिक धावक पॉल चेलिमो ने एक ट्वीट किया था कि 'एंटी सेक्स' बेड टोक्यो ओलंपिक के दौरान एथलीटों के बीच यौन गतिविधियों को रोकने के लिए लगाए गए थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें