आज 21वीं सदी में भी अंधविश्वास कम होने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर प्रदेश के बागपत में बीमार बेटी को झाड़-फूंक कराने तांत्रिक के पास ले गया. तांत्रिक ने लड़की को कमरे में ले जाकर रेप किया. पीड़ित लड़की के पिता ने इसकी शिकायत थाने में की है.
जानकारी के अनुसार बागपत की एक कालोनी में झाड़-फूंक के नाम 10वीं की छात्रा के साथ तांत्रिक ने रेप किया. पीड़ित छात्रा के पिता ने तांत्रिक समेत दो को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई. नगर की एक कालोनी में रहने वाली कक्षा दस की छात्रा करीब तीन महीने से बीमार चल रही थी.
छात्रा ने परिजनों को बताई आपबीती
बहुत दिनों से उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था. इस पर उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक उन्हें एक तांत्रिक के बारे में बताया. 15 जुलाई को उन्होंने तांत्रिक को अपने घर बुलाया. तांत्रिक छात्रा को मकान के कमरे में ले गया और अंदर से गेट बंद कर लिया. बहुत देर बाद गेट खोलकर बाहर आया और कुछ दिन में छात्रा की तबीयत में सुधार होने की बात कहकर चला गया
परिजनों को बाद में कुछ शक हुआ तो उन्होंने छात्रा से इलाज के बारे में पूछा. छात्रा ने बताया कि तांत्रिक ने उसे डरा धमका कर उसके साथ रेप किया. छात्रा के पिता ने तांत्रिक और पड़ोसी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें