My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 21 जुलाई 2024

हिस्ट्रीशीटर से वेलकम कराते ही थानाध्यक्ष को हटाया

 


 हिस्ट्रीशीटर से वेलकम कराते ही थानाध्यक्ष को हटाया
आगरा के निबोहरा थाना के नवागत थानाध्यक्ष का  हिस्ट्रीशीटर ने माला पहनाकर स्वागत करने पर विभाग में  ववाल हो गया, दरअसल एसओ ने माला पहनाने का फोटो खिंचवाया. ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिससे नवागत थानाध्यक्ष के लेने के देने पड़ गए. पुलिस की किरकिरी होने लगी.
मामला पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में आते ही एसओ को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा लेकिन बात नहीं बनी और  आरोपित दरोगा की रवानगी पुलिस लाइन को कर नए इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र की नियुक्ति कर दी गई
शनिवार को सोशल मीडिया पर निबोहरा थाना के थानाध्यक्ष मोहित शर्मा के चार्ज लेने पर हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र उर्फ लुक्का के माला पहनाकर स्वागत करने का फोटो वायरल हुआ. उसने थानाध्यक्ष के साथ खिंचाई फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी. जो देखते ही देखते वायरल हो उच्चाधिकारियों के पास पहुंच गई.
पूर्व थानाध्यक्ष को भी फसाया
सफाई देते हुए  थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना इंचार्ज बनने के बाद कई लोग मुझसे मिलने आए थे. जिसमें हिस्ट्रीशीटर लुक्का भी शामिल था. मैं पहली बार थाने पर पहुंचा था. यहां पर तैनात किसी पुलिसकर्मी ने हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र उर्फ लुक्का के बारे में नहीं बताया. वो पूर्व के थाना प्रभारी की विदाई में भी शामिल हुआ था.
दारोगा को गोली मारने के आरोप में गया था जेल: बता दें कि, जिस हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र उर्फ लुक्का के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं.दिसंबर 2017 में लोकेंद्र उर्फ लुक्का को राजस्थान के धौलपुर जिले स्थित राजाखेड़ा थाना में तैनात दारोगा टीनू सोगरवाल को गोली मारने का आरोप था. जिस पर राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages