पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने बताया जान को खतरा, मच गई खलबली
उत्तर प्रदेस पूर्व धाकड़ मुख्यमंत्री के बेटे ने अपनी जान को खतरा बताया है.
इसके बाद सियासत में खलबली मच गई है. पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे और 7 बार के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने जान का खतरा बताया है. उन्होंने एक निजी न्यूज़ चैनल पर कहा कि मुझे मारने के लिए एक करोड रुपए इकट्ठा किए गए हैं
फतेह बहादुर ने आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस के अधिकारी कुछ माफियाओं के साथ मिलकर उन्हें मारना चाहता है. बता दें कि फतेह बहादुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले से ही आते हैं. इसको लेकर अब चर्चा तेज हो गई है. बहादुर ने कहा है कि मेरी जान को खतरा है. मेरे साथ कोई भी हादसा कभी भी हो सकता है. इस हादसे का षड्यंत्र यूपी पुलिस के अधिकारी माफियाओं के साथ मिलकर रच रहे हैं
फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि मुझे मारने के लिए एक करोड़ रुपए का चंदा भी इकट्ठा किया गया है. मैंने ये सारी बातें मुख्यमंत्री को बताई है, लेकिन 10-12 दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ है. हमने इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिखा है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें