यू पी में शिक्षकों के ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर मची टकराहट के बीच शिक्षक पर डी एम की सर्जिकल स्ट्राइक
यू पी में टीचर आन लाइन अटेंडेंस लगाने का विरोध कर रहे है इस बीच संभल के जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया कम्पोजिट विद्यालय शरीफपुर विकासखंड संभल का अचानक औचक निरीक्षण करने पहुँच गये.
विभागीय एप्स की जानकारी देते हुए सभी टीचरों का डीजिटल मोबाइल भी चेक कर लिया एक टीचर प्रेम गोयल के मोबाइल से स्कूल टाइम में गेम खेलने का डाटा सबूत के साथ मिल गया जिलाधिकारी ने फौरन प्यार के साथ निलंबित कर दिया....
डी एम का कहना था कि सरकार आप को सैलरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए देती है अगर आप यह भी काम ईमानदारी से नही करेंगे तो खेलतें रहिये अपने मोबाइल के अंदर छुपा कर गेम..
संभल जिले में यूपी सरकार के एक स्कूल शिक्षक को जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) द्वारा उसकी मोबाइल गतिविधि की जांच के बाद निलंबित कर दिया गया। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, टीचर ने 1 घंटे 17 मिनट तक कैंडी क्रश सागा गेम खेला, 26 मिनट तक फोन पर बात की और 17 मिनट तक फेसबुक का इस्तेमाल किया।
अब दो सवाल उठाये जा रहे है -
१- फ़ोन निजी वस्तु है इसका रिकॉर्ड DM को कैसे पता चला !!
२- सरकारी कर्मचारी अगर ड्यूटी के दौरान दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहेगा तो सेवा में क्या योगदान देगा !!
#स्कूल_चलें 😌

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें