My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 22 जून 2024

आगरा के नामी गिरामी ब्रांडो के खाद्य मसाले एफएसडीए की जांच में स्वास्थ के लिए खतरनाक पाए गए

 

आगरा के नामी गिरामी ब्रांडो के खाद्य मसाले एफएसडीए की जांच में  स्वास्थ के लिए खतरनाक पाए गए

खाने में स्वाद के लिए जिन मसालों का उपयोग हम ब्रांड नेम पर भरोसा करके खरीदते है  उनके द्वारा निर्मित खाद्य मसाले जिनके सैंपल मई माह में लिए गए थे वे सैंपल गुणवत्ता के स्तर जांचने की प्रक्रिया में फेल पाए गए
यह खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा लिए गए सैंपल की।जांच में हुआ है। 35 में 15 मसालों के नमूने असुरक्षित और एक नमूना अधोमानक निकला है।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 अमित सिंह ने बताया कि पहली बार विभाग द्वारा 265 पैरामीटर पर निजी लैब की जांच में सामने आया कि कवकों को खत्म करने के लिए स्वीकृत मात्रा से कहीं अधिक दवाओं का इस्तेमाल किया गया है। सेहत के लिए अधिक दवा का प्रयोग किसी भी रूप में उचित नहीं है। ऐसी सभी कंपनियों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
इन नामी गिरामी कंपनियों के सैंपल जांच में फेल हुए
शिल्पा मसाले  के धनिया में सबसे अधिक मात्रा में क्लाथियानिडीन पाया गया है। इस कीटनाशक दवा का प्रयोग कीटों को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसी तरह से फ्लूओपाइरम भी मिला है। फंगल रोगों को नियंत्रित करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
चौबे जी मसाला  सर्वाधिक लोकप्रिय दाल मसाला की सबसे अधिक बिक्री होती है। इसमें बिफेन्थ्रिन और फिप्रोनिल की मात्रा अधिक मिली है।
इसी ब्रांड की कश्मीरी मिर्च में एथियन, फ्लूओपाइरम, मेटाबोलाइट्स मिले हैं। यह सभी  स्वीकृत मात्रा से अधिक मिली है ।
जीत ब्रांड के गरम मसाले में एथियन, मेटाबोलाइट्स, कश्मीरी मिर्च में बिफेन्थ्रिन, फिप्रोनिल की मात्रा अधिक मिली है।
अंधा पंसारी मसाले व हर्ब्स के लिए मशहूर इस ब्रांड का गरमा मसाला का नमूना फेल हुआ है। इसमें फिप्रोनिल, फ्लूओपाइरम की मात्रा निर्धारित मात्रा से अधिक मिली है
दया मसाला उद्योग का लाल मिर्च पाउडर का नमूना असुरक्षित निकला है। बिफेन्थ्रिन और फिप्रोनिल की मात्रा अधिक निकली है।
अग्रवाल इंडस्ट्रीज के सब्जी मसाला अधोमानक मिला है। इसमें स्पाइस कटेंट की मात्रा कम मिली है।
विश्वास मसाले के तीन मसालों के नमूने फेल हुए हैं। इसमें किचन किंग, सब्जी मसाला

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages