सरकारी महकमों में बढ़ती भ्रष्टाचार रिश्वत खोरी की शिकायतों के चलते एजेंसियां अब एक्शन मोड़ में आ गई है अभी हाल में नगर निगम ,पशुधन विभाग में अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है
ऐसा ही आज आगरा के प्रतापपुरा हेड पोस्ट ऑफिस में सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर को रंगे हाथाें रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ गाजियाबाद में मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा
प्रतापपुरा स्थित हेड पोस्ट आफिस में तैनात एक कर्मचारी ने सीबीआई करते हुए लिखा था कि 25 अप्रैल 2024 को उसके खिलाफ विभागीय जांच के चलते हुए ट्रांसफर को रोकने के लिए रिश्वत की मांग की है इस शिकायत पर सीबीआई गाजियाबाद ने कार्यवाही करते हुए सीनियर पोस्ट मास्टर देवेंद्र कुमार तथा पब्लिक रिलेशनाफ्सर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें