My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 23 जून 2024

तहसीलदार ने उठाया हाथ, गुस्साए किसान ने जड़ दिया गाल पर थप्पड़

 

तहसीलदार ने उठाया हाथ, गुस्साए किसान ने जड़ दिया गाल पर थप्पड़

अपनी जमीन को लेकर किसान आए दिन सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं. ये कभी नक्शे में त्रुटि सुधार तो कभी ऑनलाइन रकबा सुधार के लिए पटवारी और तहसील ऑफिस जाते रहते हैं. कहीं-कहीं किसानों और राजस्व विभाग के अधिकारियों के बीच विवाद भी हो जाता है. एक तहसीलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तहसीलदार ने हाथ उठाने की कोशिश की तो किसान ने जोर से थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ पड़ते ही तहसीलदार जमीन पर गिर गए.

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की जसराना तहसील क्षेत्र के गांव नगला तुर्सी का है जहां जमीनी विवाद सुलझाने तहसीलदार राजस्व टीम के साथ पहुंचे थे. किसी बात को लेकर विवाद होने पर तहसीलदार ने हाथ उठा दिया. इतने में एक किसान भड़क गया और तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ इतना भारी था कि तहसीलदार जमीन पर गिर पड़े. पुलिस ने किसान समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की तो एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि थाना जसराना के गांव नगला तुर्सी में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है. एक पक्ष ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी. इसी मामले को सुलझाने के लिए तहसीलदार जसराना लालता प्रसाद राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचे. इस दौरान दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र और वीरेश्वर मौके पर आए. इसके बाद तहसीलदार और राजस्व टीम से भी झगड़ा हो गया. इतने में तहसीलदार ने हाथ उठा दिया. यह देख किसान ने तहसीलदार को जोरदार थप्पड़ मार दिया.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages