छात्रों से अवैध वसूली मामले में आईटीआई के अनुदेशक विवेक प्रताप लवानिया निलंबित
आगरा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बलकेश्वर, आगरा में प्रैक्टिकल परीक्षा में अधिक अंक देने के नाम पर प्रत्येक छात्र से रुपए 6000 मांगने के मामले में सोशल मीडिया पर ऑडियो होने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनी खान ने कमिश्नर आगरा को लिखित शिकायत दी गई थी
इस मामले में प्रधानाचार्य मानसिंह भारती द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए निदेशक (प्रशिक्षण) श्री कुनाल सिल्कू ने तत्काल प्रभाव से विवेक प्रताप लवानिया को सवेतन निलंबित करते हुए, संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल से संबद्ध कर दिया है । निलंबन की खबर से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें