बीजेपी के जीते हारे चौदह सांसदों ने "काली भेड़ों" के नाम बंद लिफाफे में दिए
लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में बीजेपी को इस चुनाव में तगड़ा झटका लगने के बाद यूपी में बीजेपी महज 33 सीटों पर सिमट गई है.
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खराब प्रदर्शन की समीक्षा शुरू हो गई है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को दिल्ली तलब कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि पार्टी की करारी हार के बाद बीजेपी के चौदह उम्मीदवारों ने जिनमे 5 जीते हुए व नौ हारे हुए सांसदों ने विस्तृत कारणों व ऑडियो वीडियो सबूतों के साथ प्रदेश अध्यक्ष को पत्र सौंपा है
इन सांसदों ने सबूत के साथ अपने संसदीय क्षेत्र के विधायको ने अपनी ड्यूटी दूसरे क्षेत्रों में लगवा ली साथ ही समर्थको को भी क्षेत्र से बाहर सेट करवा दिया
जिसे लेकर अध्यक्ष व संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह दिल्ली पहुंच रहे है जहां आला कमान के सामने उसे प्रस्तुत कर हर सीट की समीक्षा की जाएगी और हार के कारण का पता लगाया जाएगा. यूपी में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए 36 सीटों पर सिमट गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें