भारत में एक तरफ जहां पैगम्बर मुहम्मद के कथित अपमान को लेकर सरेआम लोगों के गले काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान लगातार जारी है। हाल ही में फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने 'काली' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है, जिसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। लीना की इस फिल्म को लेकर हिंदू भड़क उठे हैं।
फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री पोस्टर पर विवाद छिड़ गया है. लीना ने बताया उनकी डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर ‘कनाडा फिल्म फेस्टिवल’ में लॉन्च हुआ है. दरअसल, उनकी डॉक्यूमेंट्री वाले पोस्टर में वो सिगरेट पीती हुईं दिखाई दे रही हैं. लोगों का आरोप है कि लीना की इस हरकत से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. बता दें पोस्टर में काली के सिगरेट पीने के साथ ही एक हाथ में त्रिशूल, तो एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का झंडा दिखाई दे रहा है. लोगों को लीना की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई. वे इस पोस्टर को देखकर भड़क गए हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- हर दिन हिंदू धर्म की भावनाओं को आहात किया जाता है. ये हमारे सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं. वहीं एक ने लिखा- ये हमारे धर्म का अपमान कर रहे हैं. डायरेक्टर को इसे तुरंत हटा लेना चाहिए.
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया गया हो. पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिला है जब फिल्म और पब्लिसिटी के नाम पर ऐसा किया गया हो. आमिर खान की फिल्म पीके में भगवान शिव का मजाक उड़ाया गया था. इस सीन पर काफी विवाद हुआ था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें