कौन बनेगा करोड़पति की विनर हिमानी बुंदेला ने किया सचल जल सेवा का शुभारंभ
फतेहपुर सीकरी । सीकरी के गांव दूरा में भीषण गर्मी में राहगीरों को ग्रामीणों को पेयजल मिल सके सके लिए पुरुषार्थ सेवा संगठन के बैनर तले सचल जल सेवा का आज किया गया ।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी हिमानी बुंदेला ने फीता काटकर सचल जल सेवा का शुभारंभ किया ।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई पुरुषार्थ सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सचल जल सेवा पर अपने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही वक्ताओं के रूप में बुजुर्ग ग्रामीणों से भी सचल जल सेवा के ऊपर विचार व्यक्त करने को प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओम प्रकाश राजपूत ने तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन जिग्नेश वर्मा ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या ग्रामीणों के अलावा संगठन के सचिव विराट कहरवार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें